{"_id":"5b8add8a42c7924658645079","slug":"zolachap-arrested-for-buying-piracy-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइकों की खरीद फरोख्त करते झोलाछाप गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइकों की खरीद फरोख्त करते झोलाछाप गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात नगला विजन-हसायन मार्ग पर श्यामपुर वाली माता के मंदिर के मोड़ के निकट से एक झोलाछाप चिकित्सक को चोरी की सात बाइकों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान एक कबाड़ी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।
सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि कोतवाली के कार्यवाहक थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार की रात को क्षेत्र में अपराधियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के तहत गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने नगला विजन मार्ग स्थित श्यामपुर बाली माता के मंदिर मोड़ के निकट कस्बा हसायन के मोहल्ला कोलियान निवासी चरन सिंह पुत्र वेेदराम को चोरी की छह बाइक और एक स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने बताया कि चरन सिंह का साथी कबाड़ी असलम पुत्र नसरुद्दीन अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। सीओ ने बताया कि चरन सिंह के कब्जे से फेजर, दो पल्सर, एक अपाचे, एक विक्टर बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है। सीओ ने बताया कि चरन सिंह और असलम कबाड़ी पिछले कई माह से चोरी-छिपे चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे और बाइकों को काटने के बाद उनका सामान भी बाजार में बेच देते थे। बाइक का सही दाम मिलने पर बाइक को भी बेच देते थे। सीओ ने बताया कि पुलिस चरन सिंह के जाने के बाद क्षेत्र के कबाड़ियों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस टीम में कार्यवाहक थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, एसआई राजेश यादव, कांस्टेबल आवेग कुमार, जतिन कुमार, अनुराग कुमार आदि थे।