फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women killed by train

महिला ट्रेन के आगे कूदी

Thu, 29 Oct 2015 11:59 PM IST
hathras
hathras Updated Thu, 29 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान में घरेलू क्लेश से तंग आकर एक महिला ट्रेन के आगे कूद गई। इससे उसके परखच्चे उड़ गए। वह रेलवे ट्रैक पर अपनी चार साल की बच्ची के साथ पहुंची थी। हालांकि छलांग उसने अकेले ही लगाई और बच्ची की जान बच गई। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रात को महिला के परिजन थाने पहुंचे और ससुरालियों पर उत्पीडन का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरती (30) पत्नी सुमन कुमार मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला मेवा में रहती थीं। उनके दो बच्चे हैं। पति सुमन कुमार दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। आरती घरेलू क्लेश से बेहद मानसिक तनाव में थीं। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार उसने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से भी की थी। गुरुवार को वह अपनी चार साल की बच्ची को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। कई लोगों ने उसे करीब आधा घंटे तक कंचना फाटक के पास बैठे देखा। दोपहर डेढ़ बजे हाथरस से मथुरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के आगे उसने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed