{"_id":"56eaf28a4f1c1b4e278b4663","slug":"will-holly-fair-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में निकलेंगे होली के मेले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा में निकलेंगे होली के मेले
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। इस बार होली कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाई जाएगी। हुड़दंगियों पर सख्ती करने के अलावा होली से पहले निकलने वाले हिंडोले और रथयात्रा की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस चौकसी बरत रही है। पुलिस कर्मियों के अलावा कार्यालय में मौजूद स्टाफ को भी होली पर तैनात किया जाएगा।
होली के त्योहार पर इस बार शांति भंग नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। हुड़दंगियों को चिह्नित किया जा रहा है।
रंगभरनी एकादशी पर रथयात्रा के साथ कई मेले और हिंडोले निकलेंगे। इसके लिए सदर कोतवाली पुलिस को डेढ़ प्लाटून पीएसी दी गई है। सुरक्षा में कोई कसर नहीं रह जाए, इसके लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। होली पर थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा एसपी कार्यालय, क्राइम ब्रांच और पुलिस लाइन में तैनात बाबू को भी लगाया जाएगा। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि होली पर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हुड़दंगियों को चिह्नित किया जा रहा है। फोर्स की कमी नहीं रहेगी। जिलेभर में ऑफिसों में तैनात स्टाफ को लगाया जाएगा। डेढ़ प्लाटून पीएसी दी गई है जो रंगभरनी एकादशी और होली पर कोतवाली पुलिस के साथ रहेगी।