फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Was shot in rogue encounter , SO also injured

मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, एसओ भी जख्मी

Tue, 31 May 2016 11:46 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Was shot in rogue encounter , SO also injured
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश से पूछताछ करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। मंगलवार की रात करीब आठ बजे हतीसा पुल पर बदमाशों के साथ मुठभेड़  में हाथरस गेट के एसओ केपी सिंह घायल हो गए। उनके हाथ को गोली रगते हुए निकल गई। जबकि दूसरी तरफ मुटभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे धर दबोचा। गोली उसके पैर को घुटने के नीचे से चीरते हुए निकल गई। इसके बाद उसके साथी उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद इलाके की पुलिस ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


  जिला अस्पताल में उपचार करा रहे बदमाश की पहचान विवेक उर्फ बंटी निवासी कस्बा इगलास के तौर पर हुई है। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से पूछताछ में इसने बताया कि उसका साथी योगेंद्र इगलास के गांव गुरसैना में रहता है। दोनों पहले भी लूट, अपहरण और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सूबे के विभिन्न थानों में विवेक पर करीब सात और योगेंद्र पर दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही अलीगढ़, मथुरा और सासनी में वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। वह मंगलवार रात बाइक से अलीगढ़ आए थे। उनकी हाथरस में एक  अपहरण की योजना थी। रास्ते में उन्हाेंने नहर के पास एक व्यक्ति से 11 हजार रुपये और बाइक लूटी थी। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि अभी आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। गहराई से पूछताछ में कई और मामलों का खुलासा होगा। पुलिस को जाती घटना में चार से अधिक लोगों के होने की आशंका है। लोगों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद भागने वालों में योगेंद्र भी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed