{"_id":"574dd4304f1c1b0e761097f7","slug":"was-shot-in-rogue-encounter-so-also-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, एसओ भी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, एसओ भी जख्मी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश से पूछताछ करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मंगलवार की रात करीब आठ बजे हतीसा पुल पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ में हाथरस गेट के एसओ केपी सिंह घायल हो गए। उनके हाथ को गोली रगते हुए निकल गई। जबकि दूसरी तरफ मुटभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे धर दबोचा। गोली उसके पैर को घुटने के नीचे से चीरते हुए निकल गई। इसके बाद उसके साथी उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद इलाके की पुलिस ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे बदमाश की पहचान विवेक उर्फ बंटी निवासी कस्बा इगलास के तौर पर हुई है। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से पूछताछ में इसने बताया कि उसका साथी योगेंद्र इगलास के गांव गुरसैना में रहता है। दोनों पहले भी लूट, अपहरण और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सूबे के विभिन्न थानों में विवेक पर करीब सात और योगेंद्र पर दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही अलीगढ़, मथुरा और सासनी में वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। वह मंगलवार रात बाइक से अलीगढ़ आए थे। उनकी हाथरस में एक अपहरण की योजना थी। रास्ते में उन्हाेंने नहर के पास एक व्यक्ति से 11 हजार रुपये और बाइक लूटी थी। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि अभी आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। गहराई से पूछताछ में कई और मामलों का खुलासा होगा। पुलिस को जाती घटना में चार से अधिक लोगों के होने की आशंका है। लोगों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद भागने वालों में योगेंद्र भी है।