फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Village's chief wife and the family looted

दिनदहाड़े प्रधान की पत्नी और परिजनों से लूटपाट

Mon, 07 May 2018 11:36 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 07 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Village's chief wife and the family looted
जिला अस्पताल में लूट के शिकार लोगों से जानकारी करते एएसपी। - फोटो : Amar Ujala
चंदपा क्षेत्र के गांव गुमानपुर से पहले बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गुमानपुर के प्रधान की पत्नी, पत्नी की बहन और जीजा से तमंचे के बल पर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। लूट के दौरान बदमाशों ने तमंचे के बट से तीनों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


लूट के दौरान बदमाशों ने प्रधान की पत्नी के कानों से कुंडल खींच लिए। जिससे वह से घायल हो गईं। वारदात के घायल यूपी 100 को फोन लगाते रहे लेकिन फोन नहीं लगा। सूचना पर मौके पर चंदपा पुलिस के अलावा एएसपी अरविंद कुमार, सीओ सादाबाद योगेश कुमार और एसओजी प्रभारी महेश चंद्र भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए। अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में देर शाम तक चंदपा पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।  
विज्ञापन


गुमानपुर के प्रधान गिरीश उपाध्याय के मुताबिक फिरोजाबाद के नारकी थाना क्षेत्र के गांव भीतरी में उनके साढ़ू के बेटे की शादी थी। उनकी पत्नी बबिता, बबिता की बहन नीरज और जीजा राकेश पुत्र गजाधर निवासी मोहनपुर भूतपुरा, चंदपा शादी के बाद अपने घर बाइक से लौट रहे थे। राकेश और नीरज, बबिता को उनके घर छोड़ने गुमानपुर जा रहे थे। गांव से तीन सौ मीटर पहले ही पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक को तमंचा दिखाकर रुकवा लिया और लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश के विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इससे नीरज और बबिता दहशत में आ गईं। महिलाओं ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। हथियार के बल पर नीरज और बबिता से जेवर उतरवाए। बबिता ने आनाकानी की तो उसके कानों से कुंडल खींच लिए। आरोपियों ने बबिता के पास से पांच सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान की झुमकी, एक सोने की माला, एक सोने का पैंड़ल लूट लिया। वहीं बबिता की बहन नीरज के पास से चार सोने की अंगूठी और गले का सोने का पैंड़ल लूट लिया। राकेश की जेब में रखे डेढ़ हजार रुपये भी आरोपियों ने लूट लिए। घायल हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed