{"_id":"576ecb354f1c1b2b64b48332","slug":"two-man-injured-by-gun-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा चलाना सीख रहे थे, दो को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा चलाना सीख रहे थे, दो को गोली लगी
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर से सटे थाना क्षेत्र में गोली चलाने की प्रेक्टिस कर रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के छर्रे लगे हैं। एक को नाजुक हालत में सीएचसी से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हालांकि पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है। आरोपी युवक कस्बे से दूर एक सुनसान कॉलोनी में शुक्रवार शाम को तमंचे से फायरिंग करने पहुंचे थे। इनकी संख्या पांच थी। सभी की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी। सभी को गोली चलाना सीखना था।
हालांकि इसके पीछे महज उत्सुकता थी या कोई ठोस वजह, इसका पता तो पुलिस की जांच से ही चल सकता है। आरोपी युवकों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। एक-दो लोग उनकी यह अजीब हरकत देखने को वहां ठिठक गए। तभी एक युवक का हाथ फायरिंग करने के दौरान मुड़ गया। कुछ छर्रे पास खड़े दोस्त की गर्दन में लग गए और कुछ तमंचा चलाने वाले युवक के हाथ में। चीख-पुकार होने पर बाकी दोस्तों का हौसला जवाब दे गया।
वह अपने दोस्तों को लेकर पहले परिजनों के पास पहुंचे, जहां से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जिस युवक की गर्दन में छर्रे लगे थे, उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाने के एसओ का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। ना ही किसी ने इस संबंध में उन्हें शिकायत की है। शिकायत मिलने पर वह उचित कार्रवाई करेंगे।