फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Turned servant of loot mastermind

नौकर ही निकला लूट का मास्टर माइंड

Mon, 27 Jun 2016 11:38 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Turned servant of loot mastermind
लूट का मास्टर माइंड नौकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सादाबाद। पुलिस ने आगरा रोड पर वेदई बंबे के निकट कस्बे की सब्जी मंडी स्थित लक्ष्मी बीज भंडार के मुनीम से हुई 1.33 लाख रुपये की लूट का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दुकान पर ही काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से पांच हजार की नकदी बरामद करने का भी दावा किया है। 
विज्ञापन


पकड़ा गया युवक छोटू उर्फ राकेश पुत्र राजेंद्र निवासी कश्यप नगर सादाबाद का निवासी है। वह लक्ष्मी बीज भंडार की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर उससे मिले साक्ष्यों के आधार पर युवक की गिरफ्तारी की है। थाना कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र यादव ने पत्रकारों को बताया कि बीज विक्रेता उमेश गोयल द्वारा 20 जून को तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के विरुद्ध थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसका मुनीम ओमप्रकाश निवासी चमरपुरा और बीज कंपनी का कर्मी अनुज निवासी भुकलारा थाना सहपऊ 20 जून की सुबह फर्म का तगादा करने के लिए बाइक द्वारा दाऊजी गए थे। बिसावर, मई और खंदौली से तगादा कर सादाबाद लौट रहे थे। जैसे ही वेदई मोड़ से आगे पहुंचे। तभी तीन बाइक सवारों ने बाइक पर पीछे बैठे मुनीम ओमप्रकाश से बैग लूट लिया, जिसमें करीब 1.33 लाख रुपये नकद थे। 
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाया और कई लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उमेश गोयल की दुकान पर काम करने वाले छोटू उर्फ राकेश के मोबाइल के नंबर की डिटेल निकाली गई। कोतवाल ने बताया कि छोटू के पड़ोस में शातिर मूला उर्फ राजेश रहता है। मूला के संपर्क में छोटू आ गया। मूला ने उसे लालच देकर अपने जाल मे फंसा लिया और मोबाइल फोन से दुकान की उगाही के लिए जाने वाले मुनीम व अन्य स्टाफ की लोकेशन लेने लगा। लूट के बाद 10 हजार रुपये छोटू को उसके हिस्से के दिए गए, जिसमें से पांच हजार रुपये पुलिस ने उससे बरामद कर लिए। एसओ के मुताबिक लूट की घटना में मूला के अलावा नीरे उर्फ नीरज निवासी रमचेला और अन्य एक शामिल था, जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि घटना के दिन उमेश गोयल ने जब फोन पर मुनीम से उसकी लोकेशन की जानकारी ली तो छोटू सुन रहा था और छोटू ने फोन से मूला को मुनीम की लोकेशन दे दी और उसके बाद शातिरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed