{"_id":"5b50d1884f1c1b48748b5d7d","slug":"trying-to-throw-a-two-year-old-child-in-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्षीय बच्चे को कुएं में फेंकने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वर्षीय बच्चे को कुएं में फेंकने की कोशिश
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला सहपऊ (हाथरस)।
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पिता के साथ बच्चा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नगला प्रेमसिंह में एक सिरफिरे युवक ने अपने दो वर्षीय भतीजे को गांव से दूर एक कुएं में फेंककर मारने की कोशिश की। बच्चे को रोता देख खेतों पर काम कर रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांव नगला प्रेमसिंह निवासी बनी सिंह के तीन बेटे हैं। इनमें से सबसे बड़े बेटे मनोज की की शादी हो चुकी है। मनोज के पास दो बच्चे हैं। मनोज ने बताया कि उसका अपने छोटे भाई संजू से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद संजू ने मनोज को धमकी दी थी। 19 जुलाई की सुबह मनोज का दो वर्षीय बेटा कान्हा खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया।
उसने एवं उसके पत्नी ने बच्चे को खोजने की काफी कोशिश की। अचानक पास के गांव निवासी किसी व्यक्ति ने उसे मोबाइल पर सूचना दी कि संजू उसके बेटे को ले आया है। उसे ऊघई गांव के पास बने कुएं में फेंक रहा था। बच्चे का रोना सुनकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया है। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बच्चे को सादाबाद ले गई है। मनोज की तहरीर पर संजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।