{"_id":"5c573607bdec224bbb209901","slug":"thugs-blew-up-bullion-of-gold-trader-14-mangalasutra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने सराफा कारोबारी की तिजोरी से उड़ाए 14 मंगलसूत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगों ने सराफा कारोबारी की तिजोरी से उड़ाए 14 मंगलसूत्र
Mon, 04 Feb 2019 12:16 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मंगलसूत्र पार कर ले जाने की घटना के बाद दुकान पर लगी सराफा कारोबारियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। सराफा कारोबारी लगातार शातिर, ठगों के जाल में फंस रहे हैं। रविवार को भी दो शातिर युवकों ने नगर के एक सराफा कारोबारी को करीब तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। शातिर युवक सराफा कारोबारी को अपनी बातों के जाल में फंसाकर तिजोरी से 100 ग्राम वजनी मंगलसूत्र के 14 नग ले उड़े। जब सराफा कारोबारी को इसकी भनक लगी तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। मौके पर काफी सराफा कारोबारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। शातिरों को ढूंढने का प्रयास भी किया गया, लेकिन शातिर युवकों का कहीं पता नहीं लग सका। पीड़ित कारोबारी ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
पीड़ित सराफा कारोबारी देवेंद्र पाराशर ने थाने में दी तहरीर में घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर के जवाहर बाजार में गांधी पार्क के निकट उनकी काका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे वह दुकान पर अकेला था, उसी समय दो अनजान युवक दुकान पर आए और कुछ ज्वैलरी संबंधित सामान खरीदा और उसकी कीमत अदा कर दी। इसके बाद फिर से यह युवक दुकान पर आए और बिछिया मांगने लगे। बिछिया दिखाए जाने के दौरान इनमें से एक युवक दुकान के अंदर रखी तिजोरी की तरफ बढ़ता गया और आभूषण दिखाने के बहाने अलमारी तक हाथ पहुंचाने की कोशिश करने लगा।
जब उन्होंने युवक को टोका तो कहने लगा कि वह तो बता रहा है कि ऐसे आभूषण दिखाओ और यह कहकर दोनों युवक वहां से चल दिए। उन्हें दोनों युवकों पर कुछ शक हुआ तो सामान की जांच की तो मालूम हुआ कि अलमारी से सोने के मंगलसूत्र की डिब्बी गायब थी, जिसमें 14 नग वजन करीब 100 ग्राम था। काफी तलाश करने के बाद भी यह शातिर युवक नहीं मिले। पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और घटना के संबंध में जानकारी की। मौके पर काफी सराफा कारोबारियों और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। बता दें कि इससे पूर्व भी दो महिलाओं ने सुभाष गली स्थित एक दुकान से भी आभूषण देखने के बहाने सोने की जंजीर की जगह पीतल की जंजीर सराफा कारोबारी को थमा दीं थीं। लगातार हो रहीं इन घटनाओं से सराफा कारोबारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।