{"_id":"5c44c7bdbdec22105574dd1c","slug":"thousands-of-women-cheated-for-doubling-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये दोगुने करने झांसा दे महिलाओं से लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये दोगुने करने झांसा दे महिलाओं से लाखों की ठगी
Mon, 21 Jan 2019 12:44 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
ठगी की शिकार महिलाएं कोतवाली पर।
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। नगर और पास के गांव खेड़िया कलां निवासी महिलाएं ठगी की शिकार बन गईं। एक बाबा और बाई केे झांसे में आकर इन महिलाओं ने लाखों रुपये गंवा दिए। ठगी के शिकार हुए लोग कोतवाली पहुंचे। उनकी शिकायत पर बाबा को तो गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाई चकमा देकर फरार हो गई। कोतवाली में आई पीड़ित महिला मंजू पत्नी राजबहादुर निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद, मीरा पत्नी मोहल्ला दमदपुरा, आशा पत्नी राजू निवासी गांव खेड़िया कलां ने कोतवाली पर आकर शिकायत की कि नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी बाबा मुकेश गिरि के साथ एक बाई रहती है।
कुछ दिन पहले किसी ने आशा से कहा कि वो अक्सर बीमार रहती है। उसका ताबीजी विद्या से इलाज हो जाएगा। लोगों की बातों पर विश्वास करके वह बाबा और बाई से मिली। बाई ने उसे पहनने के लिए एक ताबीज दिया और कहा कि रुपये दोगुने कर दिए जाएंगे। उसने बाई को रुपये दे दिए तो उसने कपड़े में बंद कर गांठ बनाकर दे दी और कहा कि इसे बक्से में ताला लगा कर रख दो। वह जब बताए तब खोलना तो रुपये दोगुने हो जाएंगे। इस प्रकार उससे इन लोगों ने चांदी के कुछ जेवर और 45,000 रुपये ठग लिए। इसी प्रकार मंजू को गांठ में रुपये बांधकर 42,000 हजार रुपये ठग लिए।
मीरा नाम की महिला से भी धीरे-धीरे करके 50,000 हजार रुपये ठग लिए। जब सभी ने बक्से को खोलकर देखा तो गांठ में कोरे कागज निकले। सब दौड़कर मोहल्ला नौरंगाबाद आए और बाबा व बाई के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान बाई तो वहां से भाग गई, लेकिन बाबा घर पर मिल गया। उसे मोहल्ले के लोगों ने कमरे में बंद कर दिया और उसे बाद में कोतवाली पुलिस ले आई। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का कहना था मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो