{"_id":"578296f44f1c1b976b7f9c71","slug":"the-young-man-accused-of-killing-a-police-station-or-placing-bodies-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या का आरोप, थाने पर शव रखकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या का आरोप, थाने पर शव रखकर हंगामा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
शव को लेकर थानेपर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। सासनी देहात के माजरा नगला मियां के जंगल में कस्बा के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त कस्बा सासनी के मोहल्ला कुमरियान निवासी योगेंद्र सिंह (22 वर्ष) पुत्र गिर्राज किशोर के रूप में हो गई।
आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। इस घटना से मृतक के परिजन और अन्य लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यह लोग शव को लेकर थाने पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर इन लोगों को शांत किया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कस्बा के मोहल्ला कुमरियान निवासी गिर्राज किशोर का 22 वर्षीय पुत्र योगेंद्र सिंह रविवार की सुबह शौच आदि के लिए जंगल की तरफ आया था। काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने योगेंद्र की तलाश शुरू की। रात करीब नौ बजे योगेंद्र मरणासन्न हालत में नगला मियां के निकट मरघट में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन उसे कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और आसपास के काफी लोग शव को लेकर थाने आ गए। इन लोगों ने योगेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। हत्या कैसे हुई, इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उधर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का विसरा सीज कर जांच के लिए भेजा गया है।