{"_id":"5bbf8f8ebdec2250083dfa72","slug":"the-fierce-fire-started-in-the-electricity-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीतई बिजलीघर में लगी भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीतई बिजलीघर में लगी भीषण आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मीतई स्थित 220केवीए विद्युत सबस्टेशन में लगी आग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीतई 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन में बुधवार की रात को ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया। इस कारण ट्रांसफार्मर की बुशिंग में भीषण आग लग गई। आधा दर्जन दमकलों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस कारण हाथरस और इगलास सहित कई इलाकों में काफी देर तक बिजली गुल रही।
बुधवार की रात को करीब दो बजे सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया। इसके साथ जोरदार धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर की बुशिंग में भीषण आग लग गई। आग की खबर पाकर रात्रि में तैनात कर्मियों में खलबली मच गई। कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भयंकर थी। आनन-फानन दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मामले की जानकारी होने पर ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और एसडीओ व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। आनन-फानन दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई को जोड़ा गया। तब जाकर सप्लाई सामान्य हुई। बुशिंग जलने से निगम का करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में एक्सईएन कृष्ण कुमार आत्रे का कहना है कि बुधवार की रात को ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया था। इस कारण बुशिंग में खराबी आने से आग लग गई। करीब आधा घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही है। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है।