{"_id":"5921dc394f1c1b4d6a536298","slug":"tensions-between-the-two-communities-in-the-two-communities-in-sikandarau","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में दो समुदायों के युवकों में झगड़े से तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकंदराराऊ में दो समुदायों के युवकों में झगड़े से तनाव
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Mon, 22 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में जीटी रोड पर रविवार की देर रात दो समुदायों के युवकों के बीच मामूली बात पर झगड़ा हो गया। जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले, जिससे वहां भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे सीओ सिकंदराराऊ ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। घटना के बाद इलाके में तनाव बताया जा रहा है।
कस्बा में जीटी रोड पर केनरा बैंक के सामने विशाल माहेश्वरी की मोबाइल फोन की दुकान है। इसके सामने ही उनका छोटा भाई सोनू माहेश्वरी मैंगो शेक की ढकेल लगाता है। इसके पास ही अनीस और इकरार नाम के दो युवक ढकेल लगाते हैं। रविवार की शाम को इन दोनों का सोनू से किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट शुरू हो गई।
लाठी-डंडे भी चलने लगे। तभी सीओ सिकंदराराऊ राकेश वशिष्ठ वहां से गुजर रहे थे। झगड़ा देखकर वह मौके पर रुक गए और चार युवकों को अपने साथ चल रहे जवानों से पकड़वा लिया। इन युवकों को कोतवाली ले जाया गया। पकड़े गए युवकों के नाम अनीस, इकरार, सोनू माहेश्वरी और यूसुफ हैं। सीओ का कहना है कि यह झगड़ा दो समुदायों का नहीं, बल्कि कुछ युवकों का है। पुलिस इसमें दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
मारपीट कर दंपति को किया घायल
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला गजुआ में कुछ लोगों ने बिजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। बिजेंद्र का आरोप है कि इन लोगों ने उनकी पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए और कुंडल खींच ले गए। बिजेंद्र के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई, जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत से लेजम पाइप लेने गए थे। जैसे ही उन्होंने पाइप उठानी चाही। तभी इन लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उन्हें काफी चोटें आई हैं। उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। बिजेंद्र का आरोप है कि वह जब इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आए तो वहां उनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।