फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tensioned youth, who came under the grip of train, died in hathras

ट्रेन की चपेट में आया तनावग्रस्त युवक, मौत  

Sun, 23 Jul 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 23 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tensioned youth, who came under the grip of train, died in hathras
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला नंदू में रविवार सुबह साढ़े छह बजे एक शख्स की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।       
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक नगला नंदू के रहने वाले संतोष गांव में हुई रामायण में शनिवार रात को जागे थे और सुबह होने पर रेलवे ट्रैक पार कर शौच का जा रहे थे तभी हाथरस की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन ने संतोष के परखच्चे उड़ा दिए। हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया और गार्ड मुश्ताक अहमद ने इस बारे में कोतवाली हाथरस गेट को सूचना दी। गार्ड ने किसी अज्ञात शख्स के ट्रेन की चपेट में आने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंची संतोष की पत्नी ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि संतोष बीते काफी समय से मानसिक रूप से परेशान में था। हालांकि तनाव में होने का कोई कारण परिजनों ने नहीं बताया। परिजनों ने यह भी बताया कि संतोष की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और उनकी मौत में किसी की कोई भूमिका नहीं है। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने की बात पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed