{"_id":"57619fe64f1c1b471e11b876","slug":"ten-years-older-woman-teased-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल बड़ी महिला को छेड़ा, पुलिस ने दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस साल बड़ी महिला को छेड़ा, पुलिस ने दबोचा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने खुद से दस साल बड़ी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
45 वर्षीय महिला का कहना है कि उसके ही गांव के एक व्यक्ति का बेटा, जो महिला से उम्र में दस साल छोटा है, उस पर बुरी नजर रखता है। आए-दिन वह उसे छेड़ता है। बुधवार दोपहर को आरोपी ने हद कर दी। वह छत के रास्ते से घर में कूद पड़ा। उस समय महिला घर में अकेली थी। आरोपी के छेड़छाड़ करने पर महिला ने शोर मचा दिया। पड़ोसी जब तक घर के अंदर पहुंचे, तब तक आरोपी छत के रास्ते से ही भाग निकला। हालांकि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया है। एसओ शंभूनाथ का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।