फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager threatening domineering relations

किशोरी को संबंधों के लिए धमका रहा दबंग

Wed, 10 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव में एक निराश्रित किशोरी को शादीशुदा दबंग युवक लगातार धमकी दे रहा है। युवक लगातार किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है और न बनाने पर उसे और उसके अबोध भाई और चाचा की हत्या करने की धमकी दे रहा है। इस घटना की युवती के चाचा ने पुलिस को लिखित रूप में शिकायत सौंपकर उन्हें दबंग के आतंक से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है।

शिकायत के अनुसार युवती के माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं। वह अपने चाचा के पास अपने 12 वर्षीय भाई के साथ रह रही है। गांव में ही पड़ोस में रहने वाला युवक उस पर बुरी नीयत रखता है। वह आए-दिन रास्ते में आते-जाते उसे धमकी देता है। जब युवती उसकी धमकियों से नहीं डरी तो उसने गांव के ही एक बच्चे से उसको चिट्ठी लिखकर भिजवाई, जिसमें उसने साफ लिखा है कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे और उसके भाई को ही नहीं, उसके चाचा को भी मार देगा। धमकी देने वाला युवक शादी शुदा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed