{"_id":"56eee9574f1c1b3327f15246","slug":"tax-evasion-holding-18-vehicles-loaded-with-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी के माल से लदे 18 वाहन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्स चोरी के माल से लदे 18 वाहन पकड़े
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। एसडीएम सदर केहरी सिंह ने रविवार की सुबह हाथरस मथुरा रोड, ओवरलोडिंग एवं व्यापार कर एवं मंडी शुल्क चोरी कर जाने वाले 18 वाहनों को पकड़ा है। सभी वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कर दिया गया है। वाहनों पर एआरटीओ, वाणिज्य कर एवं मंडी समिति की टीमों को कर निर्धारित करने के आदेश दिए गए हैं।
हाथरस-मथुरा राजमार्ग पर रविवार को ओवरलोड एवं शुल्क चोरी कर आने-जाने वाले वाहनों के खिलाफ एसडीएम सदर ने अभियान चलाया। इनमें एक ट्रक बदरपुर, चार ट्रक गिट्टी, एक केला, एक रिफाइंड, एक सोयाबीन, एक वॉशिंग पाउडर, चार सीमेंट, एक ट्रक सरसों का तेल समेत कुल 18 वाहनों को पकड़ा है।
उन्होंने इसके लिए वाणिज्य कर विभाग को इन सभी वाहनों पर कर और अर्थदंड निर्धारित करनेे, एआरटीओ को ओवर लोडिंग वाहनों की नाप और वजन कराने, केला रिफाइंड, सोयाबीन, वॉशिंग पाउडर आदि पर मंडी शुल्क निर्धारित करने एवं सरसों के तेल पर मंडी शुल्क एवं व्यापार कर निर्धारित करने के सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। इस धर-पकड़ में उनके साथ नायब तहसीलदार नरेंद्र यादव, कानूनगो मदन शर्मा आदि थे।