फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tactical bikers loot 50 kilograms of Gillette

तमंचा तानकर बाइकर्स ने लूटी 50 किलो गिलट

Mon, 09 Oct 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 09 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tactical bikers loot 50 kilograms of Gillette
demo pic
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में नगला मदारी व नगला शेखा के बीच बाइकर्स ने फिर बिसावर से 50 किलो गिलट लेकर जा रहे युवक को कनपटी पर तमंचा तानकर लूट लिया। पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव निवासी युवक जितेंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर पाजेब निर्माण के लिए विसावर से 50 किलो गिलट लेकर आ रहा था। इसी दौरान बाइकर्स ने उसका पीछा किया। जब यह युवक गांव नगला मदारी व नगला शेखा के बीच में पहुंचा तो एक बाइक पर सवार तीन   युवकों ने इसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान युवक कुछ समझ पाता बाइकर्स के एक साथी ने गिलट का बोरा इसकी बाइक से उठाकर अपनी बाइक पर रख लिया और तीनों फरार हो गए। पीड़ित युवक ने इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस चौकी बिसावर चौकी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। फिर भी वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जिससे विधिवत रूप से कार्रवाई हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed