{"_id":"102d4425e2e88b14150ada5bedb3ba6a","slug":"suspention-of-police-sub-inspecter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के निलंबन पर अड़े मौलाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के निलंबन पर अड़े मौलाना
hathras
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। बाइक चेकिंग के दौरान दरोगा विपिन यादव से हुई कहासुनी के बाद जमीयत उलमा-ए-हिंद के मौलाना मोहम्मद फुरकान नदवी ने प्रेसवार्ता कर यादव के निलंबन की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को सदर कोतवाली में तहरीर भी दी है।
नदवी ने कहा है कि अगर उनकी मांग 28 दिसंबर तक पूरी नहीं हुई तो उनके समाज के लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। हालांकि वह गलती का अहसास होने पर दरोगा को माफ करने को भी तैयार हैं।
मधुगढ़ी में पत्थरवाली गली स्थित एक स्कूल पर प्रेसवार्ता करते हुए नदवी ने बताया कि पूरे मामले की गूंज सपा मुखिया मुलायम सिंह तक पहुंच गई है। समाज के कुछ लोग इस संबंध में जिलाधिकारी से मिले थे।
विज्ञापन
एसपी के 28 दिसंबर तक छुट्टी पर होने के कारण आला अधिकारियों ने यादव पर फौरी तौर पर केवल लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की है।
एसपी के छुट्टी से लौटते ही विपिन को निलंबित करने का भरोसा मौलाना को दिलाया गया है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दरोगा के विरोध में एक जुलूस निकाला जाना था, जो शहर कोतवाल एके सिंह की गुजारिश के बाद नहीं निकाला गया।
प्रेसवार्ता में नदवी ने माना कि चेकिंग के दौरान उनके पास कागजात नहीं थे और इंश्योरेंस एक्सपायर हो गया था। उन्होंने कहा कि मसला कागजात का नहीं, बल्कि दुर्व्यवहार का है। अगर विपिन को अपने गलत व्यवहार का अहसास हो जाता है तो वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और उन्हें माफ कर देंगे।