फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student 's body found in home , murder suspected

घर में मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका

Thu, 09 Jun 2016 11:54 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student 's body found in home , murder suspected
लेबर कॉलोनी में छात्रा की संदिग्ध मौत पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। हाथरस गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नौ बजे 18 साल की इंटर पास छात्रा का शव अपने घर के कमरे में पड़ा मिला। छात्रा के गले में सफेद रंग के अंगोछे से फं दा लगा हुआ था। शव के पास एक कनस्तर भी रखा था, जिससे उसके आत्महत्या करने की आशंका नजर आ रही थी। युवती के शरीर पर चोटों के भी निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस के पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेने की कोशिश पर परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया और किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। हालांकि कुछ घंटे बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की गुहार लगाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए युवती के शरीर पर मिले खून और तरल पदार्थ की स्लाइड भी बनाई है। युवती के कपड़ों को भी सील किया गया है। 
विज्ञापन


बंदरों के घर में घुसने पर हुआ शक
छात्रा ने हाल ही में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। एक साल पहले उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तीन दिन पहले मां छोटे बेटे को लेकर अपनी बहन की शादी की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेने गई थीं। घर पर युवती अकेली थी। दो दिन पहले पड़ोसियों ने उसे आखिरी बार देखा था। गुरुवार सुबह घर का गेट खुला हुआ था और बंदर अंदर जाकर चप्प्पल और बाकी सामान ले जा रहे थे। इस पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ और दो-तीन पड़ोसी इकट्ठा होकर अंदर पहुंचे। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। शव जमीन पर पड़ा था। युवती के गले में फंदा था। पड़ोसियों ने पहले परिजनों को और फिर पुलिस को सूचना दी। शव देखकर ऐसा लग रहा था कि मौत काफी देर पहले हुई है। जमीन पर शव के पड़े होने पर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि मौत होने के बाद पंखे से लगा फंदा खुल गया होगा और शव नीचे आकर गिर गया होगा। 
विज्ञापन


तो रहस्य बनकर रह जाती युवती की मौत 
सुबह शव मिलने के बाद जब परिजनों ने शिकायत दर्ज कराने और पीएम कराने से इंकार कर दिया था, तब पुलिस इसे पूरी तरह आत्महत्या करार देने में जुट गई थी। शिकायत नहीं मिलने पर हाथरस गेट पुलिस ने कहा था कि वह शिकायत मिलने पर ही युवती के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर सकती है। हालांकि बाद में लोगों के समझाने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवती की हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि अगर युवती ने अंदर के कमरे में आत्महत्या की तो बाहर का गेट किसने खोला। कौन था जो गेट खोलकर बाहर गया? फंदा लगाने के लिए इतना लंबा सफेद अंगोछा कहां से आया? परिजनों की शिकायत के बाद ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अभी भी इसे आत्महत्या ही मान रही है। एसओ केपी सिंह युवती के गले पर पड़े निशान को देखकर इसे आत्महत्या ही बता रहे हैं। हालांकि वह पीएम रिपोर्ट और मामले की विवेचना किए जाने के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहने की बात भी कह रहे हैं। मौके पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया है। उन्होंने एसपी से इस मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed