फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strong conflicts among the people of two villages

दो गांवों के लोगों के बीच जमकर संघर्ष

Sun, 04 Mar 2018 11:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Sun, 04 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Strong conflicts among the people of two villages
दो गांवों के लोगों के बीच जमकर संघर्ष खेत में लगाई आग। - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली के गांव जुल्हापुर और एटा जिले के गांव त्रिलोकपुर के ग्रामीणों के मध्य रास्ते के विवाद को लेकर रविवार की दोपहर जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट, आगजनी और गोलीबारी हुई। करीब दो घंटे तक इलाके में हिंसा का यह नंगा नाच चलता रहा। छर्रे लगने से दो युवक घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


एक पक्ष ने गांव जुल्हापुर के किसानों के खेतों में पड़ी लाहा की सूखी फसल, भूसे की बुर्जी व झोपड़ी आदि जलाकर राख कर दीं। झोपड़ी में लगी आग से एक महिला भी झुलस गई। मौके पर पहुंचे सिपाही और होमगार्ड से भी ग्रामीणों ने मारपीट कर रायफल छीन ली। बाद में कई थानों की पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

'
जुल्हापुर और त्रिलोकपुर की भौगोलिक स्थिति काफी अजीब है। गांव जुल्हापुर का आबादी क्षेत्र कोतवाली सिकंदराराऊ में है, जबकि इस गांव के खेत थाना मारहरा जिला एटा की सीमा में हैं। रविवार की सुबह जुल्हापुर का राजू पुत्र सनेही अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल ढोलना कासगंज जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाले भट्ठे पर कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली और दंपती से मारपीट कर दी। यह सूचना जैसे ही जुल्हापुर पहुंची, ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौडे़। गांव त्रिलोकपुर और लालपुर के भी सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे होकर आ गए और गांव जुल्हापुर के ग्रामीणों के खेतों में पड़ी भूसे की बुर्जियां, कटी पड़ी लाहा की फसल और झोपड़ियों में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुल्हापुर के कुछ लोगों की झोपड़ियां खेतों में थीं। उन्होंने बचाने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष ने उन्हें भी पीट दिया। जुल्हापुर निवासी युवक रवि पुत्र राजवीर , मुकेश पुत्र रमेश के छर्रे लग गए। भगवान सिंह ने जब हमलावरों को रोका तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आकर भगवान देवी झुलस गईं। इधर, एटा जिले की मारहरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन कम संख्या में होने के कारण गोलीबारी नहीं रोक  पाई। मारहरा पुलिस के सिपाही केशव और होमगार्ड देशराज के साथ भी उपद्रवियों ने मारपीट कर दी। होमगार्ड के कब्जे से आरोपी रायफल छीनकर ले गए, जिसे बाद में हाथरस और एटा जिले के आधा दर्जन थानों की पुलिस ने तलाशी लेकर बरामद किया। 

घटना के बाद सिकंदराराऊ के सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाल मनोज शर्मा फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उधर, एटा जिले के थाना मारहरा एटा में होने के कारण सीओ सदर एटा गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर मारहरा विजय बहादुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सिकंदराराऊ के अलावा एटा जिलों के कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। तब जाकर मामला शंात हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed