फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   stone pelting at teacher's house

शिक्षिका के घर पर काटा हंगामा, तोड़फोड़, पथराव

Sun, 24 Dec 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 24 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
stone pelting at teacher's house
शिक्षिका के घर पर पथराव - फोटो : Amar Ujala
दूसरे समुदाय के युवक के साथ बीते दो दिन से लापता एक युवती की तलाश में रविवार शाम को एक संगठन के कार्यकर्ता आगरा रोड स्थित एक कॉलोनी में डिग्री कॉलेज की शिक्षिका के घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद तोड़फोड़ की गई और पथराव भी किया गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी कार्यकर्ताओं की नोक-झोंक हुई। हालांकि हंगामे की खबर पर लापता युवती कुछ देर बाद ही सदर कोतवाली पहुंच गई, जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती के युवक से प्रेम संबंध हैं। वह कई महीने पहले भी युवक के साथ जा चुकी है। तब भी कोतवाली पुलिस ने उसे बरामद किया था, लेकिन कोई शिकायत नहीं होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। आरोपी युवक शिक्षिका के यहां काम करता है। युवती 22 दिसंबर को फिर घर से लापता हो गई थी। परिजनों को आशंका थी कि युवती फिर आरोपी युवक के साथ गई होगी। परिजनों को पता चला कि युवती आरोपी के साथ शिक्षिका के यहां रह रही है। एक संगठन के कार्यकर्ता जानकारी होने पर रविवार को जब परिजनों से मिले तो उन्हें युवती के शिक्षिका के यहां होने की जानकारी मिली। इस पर कार्यकर्ता इकट्ठा होकर शिक्षिका के यहां पहुंच गए। लापता युवती का भाई भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद था।
विज्ञापन


शिक्षिका घर में अकेली थी। कार्यकर्ताओं ने जैसे ही हंगामा काटना शुरू किया, शिक्षिका दहशत में आ गई। कार्यकर्ता बार-बार चीखकर उससे युवती का पता पूछ रहे थे। दहशत में आई शिक्षिका ने घर का शटर अंदर से बंद कर ताला लगा लिया। खुद को बंद करने के बाद शिक्षिका ने अपने पति को फोन लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर रखे गमले तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने घर पर पत्थर भी फेंके। कार्यकर्ताआें ने शिक्षिका के साथ जमकर अभद्रता की। शिक्षिका ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस सूचना मिलने के कुछ देर में ही घर पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हंगामा और तोड़फोड़ से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने, इस पर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने कानून हाथ में लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हंगामे की वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी आपत्ति जताई। इसी दौरान लापता युवती को शिक्षिका के घर पर हंगामे की खबर मिल गई। उसने किसी तरह एक कार्यकर्ता का फोन नंबर लेकर उसे फोन किया और कहा कि शिक्षिका के घर पर हंगामे की जरूरत नहीं है। वह खुद सदर कोतवाली पहुंच रही है। हंगामे के बाद युवती सदर कोतवाली पहुंच गई। कार्यकर्ता भी यहां आ गए। युवती के माता-पिता को भी बुलाया गया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि युवती ने पूछताछ में बताया है कि वह अपने दोस्त के यहां चली गई थी। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed