फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stolen jewelry, the autopsy took bribes

चोरी किए गहने, रिश्वत लेकर किया पोस्टमार्टम

Sat, 06 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 06 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stolen jewelry, the autopsy took bribes
मथुरा में बस पलटने के बाद मेंडू अपने मकानों पर घायल। - फोटो : अमर उजाला
 मथुरा के महावन में मेंडू के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से हुए हादसे में मृत जावित्री देवी के परिजनों ने मथुरा के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद पोस्टमार्टम कर्मियों ने वृद्ध महिला के शव से गहने चोरी कर लिए और पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर ने उनसे पैसे लिए।
विज्ञापन


जावित्री के दामाद अलीगढ़ निवासी टीटू भी उसी बस में सवार थे। शनिवार को अपनी ससुराल मेंडू में मौजूद टीटू ने बताया कि उनकी सास जावित्री देवी ने सोने की चेन कानों में कुंडलए नाक में लोंग, पैरों में तोड़िया पहनी हुई थीं। पोस्टमार्टम के बाद जब शव को चीरघर से बाहर निकाला गया तो वृद्ध महिला के शरीर पर कोई भी गहना नहीं था। शव को कोई भी पोस्टमार्टम गृह के अंदर ले जाने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


शव को अंदर रखने के लिए उनसे 100 रुपये लिए गए। इसके अलावा पोस्टमार्टम संबंधी कागजातों पर दस्तखत कराने के बाद उनसे 200 रुपये लिए गए। पोस्टमार्टम करने के लिए भी 500 रुपये लिए। और तो और शव को रखे जाने वाले कपड़े के लिए भी उनसे 300 रुपये लिए गए। टीटू ने बताया कि जिस एंबुलेंस में जावित्री देवी और उनके नाती सोनू का शव लाया गया थाए उस एंबुलेंस चालक से पोस्टमार्टम हाउस कर्मियों ने कुल तीन हजार रुपये में से एक हजार रुपये बतौर कमीशन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed