फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sony's parents in horror killings arrested

हॉरर किलिंग में सोनी के मां-बाप गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला, सिकंदराराऊ
अमर उजाला, सिकंदराराऊ Updated Wed, 31 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sony's parents in horror killings arrested
ameena - फोटो : amar ujala
नगर के बहुचर्चित सोनी हॉरर किलिंग कांड में कोतवाली पुलिस ने नामजद मां अमीना और पिता यासीन को मंगलवार तड़के हाथरस रोड स्थित खारजा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बेटी की हत्या की बात से साफ इंकार किया है और इसे प्रेमी इमरान की साजिश बताया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला:
18 अगस्त की रात्रि को सोनी पुत्री यासीन कुरैशी के ममेरे भाई इमरान से शादी करने की जिद के चलते हत्या कर दी गई थी। उसका शव भी दफना दिया गया था। मूल रूप से सिकंदराराऊ निवासी परिवार मुंबई में रह रहा था। पहले तो यह बात छिपी रही। 20 अगस्त को प्रेमी इमरान ने एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसमें सोनी कह रही है कि प्रेम संबंधों के विरोध में घरवाले उसे जान से मारना चाहते हैं। सोनी ने इस संबंध में मां अमीना, पिता यासीन, भाई और रिश्तेदार अफजाल पहलवान, स्वालीन कुरैशी, इकराम कुरैशी, इश्केनवी आदि पर आरोप      लगाया था।
विज्ञापन


अफसरों की सख्ती पर रिपोर्ट
पहले तो स्थानीय पुलिस ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन वीडियो क्लिप वायरल होने पर एसपी ने तत्काल इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मोहल्ले के चौकीदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मिली सूचना
मंगलवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनी के मां-बाप हाथरस रोड स्थित नहर के किनारे खड़े हैं। वह कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसओ गंगा प्रसाद के नेतृत्व में सिपाही अवनेश कुमार, रघुराई, उमाशंकर, महिलाकर्मी सुषमा के साथ मौके पर पहुंचे और माता- पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को चिकित्सीय परीक्षण करा जेल भेज दिया है।

हमने नहीं मारा सोनी को, ये इमरान की चाल थी...

सोनी के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने तो आज तक मच्छर तक नहीं मारा है बेटी की हत्या कैसे कर सकते हैं। मुंबई से आने के बाद 18 की रात्रि में सोनी के पेट में तेज दर्द उठा था। परिजन उसे रात में ही इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन खुद सोनी ने कह दिया कि सुबह डॉक्टर को दिखा लेना।

इसके बाद हमारी बदकिस्मती से सोनी की मौत हो गई। इधर, इमरान ने मुंबई में ही रेलवे का रिजर्वेशन चार्ट देखकर हमारे आसपास की बोगी में अपनी यात्रा जारी रखी तथा सिखा पढ़ाकर सोनी का वीडियो बना लिया।


हम तो सोनी की इमरान से शादी की इच्छा को लेकर सिकंदराराऊ आकर परिजनों से बात विचार विमर्श करने आए थे। सोनी इतनी ज्यादा सीधी थी कि जो इमरान ने उससे जो कहलवाना चाहा वह उसने बोल दिया और यह हमारे लिए मुश्किल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed