{"_id":"57449b0b4f1c1b152c690cc0","slug":"shoe-merchant-robbed-two-million-fire-sigh","type":"story","status":"publish","title_hn":" जूता व्यापारी से लूटे दो लाख, फायर झोंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूता व्यापारी से लूटे दो लाख, फायर झोंका
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
लुटे हुए व्यापारी से मौके पर पहुंचकर पूछताछ करती सीओ सदर प्रीती सिंह्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। तीन बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने मंगलवार रात साढ़े आठ बजे दुकान से पैदल घर जा रहे जूता व्यापारी को लूट लिया। बाइक सवार उनसे दो लाख रुपयों से भरा थैला लूटकर ले गए। मौके पर मौजूद लोगों में से एक ने लुटेरों से मुकाबला करने की कोशिश भी की लेकिन वह तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग निकले।
शिवशंकर गुप्ता पुत्र राजनलाल गुप्ता की भूरापीर पर आरती फुटवियर्स के नाम से दुकान है। वह रात को तगादे के बाद इकट्ठी रकम को लेकर दुकान से 200 मीटर दूर गौशाला रोड पर बगीची अटलटाल गली स्थित घर को जा रहे थे। गुप्ता के मुताबिक बैनीराम बाग पर उन्हें दो युवक खड़े दिखाई दिए जो लघुशंका कर रहे थे। उनके पास दो बाइकों पर चार अन्य युवक भी थे। जैसे ही वह गली में मुड़े, उस समय बत्ती गुल थी और केवल भाजपा नेता गौरव आर्य के बाहर लगा बल्ब जल रहा था। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार लुटेरे पीछे से आए और व्यापारी का थैला छीनकर भाग गए। मौके पर मौजूद लोग यह देखते रह गए। दो बाइकों के आगे निकलने के बाद तीसरी बाइक के पीछे लोगों ने दौड़ लगा दी। मनोज नाम के एक युवक ने दौड़ लगाकर देर तक बाइक का पीछा किया। वह जैसे ही बाइक के पास पहुंचा, लुटेरों ने फायर झोंक दिया। सभी लुटेरे छात्रावास के रास्ते से होकर भाग निकले। लूट की सूचना पर सदर कोतवाली मनोज शर्मा और थाने का पूरा फोर्स पहुंच गया। कुछ देर बाद सीओ सिटी प्रीति सिंह भी पहुंच गई। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि व्यापारी से जानकारी की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में पता किया जा रहा है। संभव है कि इसमें कोई लोकल एलीमेंट शामिल हो। जल्द ही इस लूट का खुलासा पुलिस कर देगी।