{"_id":"578fbfe84f1c1bd722c4b5cb","slug":"seven-samples-of-drugs-filled-drug-sales-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दवाओं के नमूने भरे, दवा बिक्री पर रोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दवाओं के नमूने भरे, दवा बिक्री पर रोक
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बुधवार को औषधि निरीक्षक के छापे से मेंडू, सहपऊ, हाथरस और सादाबाद के दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई। पांच दुकानों में जांच के दौरान सात दवाओं के सैंपल भरे गए। इस दौरान कई दवाओं की खरीद का बिल दुकानदार नहीं दिखा पाए जिस पर उन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस वाली एक दुकान पर औषधि टीम को फर्नीचर बिकता मिला जिस पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया गया है। उधर इस कार्रवाई से दुकानों का शटर गिराकर दवा विक्रेता दूर खड़े हो तमाशबीन बने रहे।
औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने बताया कि शासन से मेडिकल स्टोर्स की सूची जांच के लिए भेजी गई थी। राया रोड सादाबाद स्थित सुहाना मेडिकल स्टोर पर दवा की दुकान की जगह फर्नीचर की दुकान चलती हुई मिली, इसलिए इस मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की गई। डीआई ने बताया कि सादाबाद में दवा विक्रेता का कोई साथी कुछ दवाएं लेकर भाग गया। सरकारी कार्य में बाधा डाली। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
यह हुई कार्रवाई
- मेंडू में अग्रवाल मेडिकल स्टोर से दवा के दो नमूने भरे गए
- दुकान में सीलन थी, इससे दवाएं खराब हो रही थी
- मेंडू रोड हाथरस स्थित न्यू अपना मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट की दो दवाओं की 20 टेबलेट मिली
- सहपऊ में चौधरी मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने लिए गए
- सादाबाद के सब्जी मंडी स्थित मेडिकल स्टोर पर नहीं मिला लाइसेंस
- पांच तरह की दवाओं के बिल दुकानदार नहीं दिखा सका।
संचालक नौ दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर सका।
यहां भी दवा विक्रेता पांच दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर सका।
भी दवा विक्रेता तीन दवाओं के खरीद बिल नहीं दिखा पाया।