{"_id":"5b3920c84f1c1b5d748b7d10","slug":"scooty-of-two-sister-collide-on-highway-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार बहनें बुग्गी से टकराईं, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार बहनें बुग्गी से टकराईं, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़-हाथरस राजमार्ग पर स्कूटी से जा रहीं दो बहनें रविवार दोपहर हादसे का शिकार हो गईं। स्कूटी चला रही 18 वर्षीय छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चे को लेकर पीछे बैठी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आगरा रेफर किया गया है। महिला की गोद में बैठे एक साल के बच्चे को सुरक्षित बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
जानकारी के अनुसार मुरसान क्षेत्र के गांव नगला हंसी निवासी वेद प्रकाश की पत्नी कविता का मायका शक्तिनगर अलीगढ़ में है। वह कुछ दिनाें मायके आयी हुई है। उसका उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन निकल आया था। इसी सिलसिले में वह कनेक्शन लेने अपनी छोटी बहन छाया (18) के साथ स्कूटी पर बैठकर हाथरस जा रही थी। छाया स्कूटी चला रही थी जबकि कविता गोद में एक साल के बेटे रोहित को लेकर पीछे बैठी हुई थी। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर वह जैसे ही गांव बरसै के निकट पहुंची, वैसे ही खेत से निकलकर बुग्गी रोड पर आ गई।
स्कूटी इस बुग्गी से टकरा गई। दुर्घटना में स्कूटी चला रही छाया की मौके पर ही मौत हो गई और कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चा रोहित को सुरक्षित है। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल कविता को एबीजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा के लिए रेफर किया गया है। मृतक छाया के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।