फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Schoolgirl smashed with dabo slippers

छात्रा ने दबोचा मनचला चप्पलों से की धुनाई

Mon, 13 Nov 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 13 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl smashed with dabo slippers
ईव टीजिंग
शहर की एक बहादुर छात्रा ने कई दिन से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे दो मजनुओं को सोमवार दोपहर पकड़ लिया। इसमें से एक आरोपी मौके से भाग निकला और हाथ आए दूसरे आरोपी पर छात्रा ने जमकर चप्पलें बरसाईं। इस दौरान मौके पर खड़े लोगों ने छात्रा का हौसला भी बढ़ाया। छात्रा की बहादुरी का वीडियो देर शाम तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली यह छात्रा बीएच ऑयल मिल के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है और चामड़ गेट चौराहे के रास्ते होकर अपने घर लौटती है। इसी चौराहे के आसपास कुछ मजनूं ग्रुप में खड़े होकर वहां से गुजरती लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं। सोमवार को छात्रा को जब आरोपियों ने छेड़ने की कोशिश की तो उसका धैर्य जवाब दे गया। वह युवकों से जाकर भिड़ गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। एक आरोपी मौके से भाग निकला। दूसरे के कॉलर को पकड़कर छात्रा ने उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


छात्रा ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी को जमकर पीटा। उसे यह दिखा दिया कि लड़कियों को कमजोर समझना उसकी कितनी बड़ी गलती थी। आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने बीच में आते हुए उसे माफ करने की बात कही। इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। यही वजह रही कि पुलिस इस मामले से अनभिज्ञ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed