फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sala took the girl from call center operator

कॉल सेंटर से लड़की को ले गया संचालक का साला

Tue, 29 Mar 2016 12:13 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के कॉल सेंटर के संचालक का साला पास में रहने वाली एक लड़की को ले गया। लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कॉल सेंटर पहुंचकर मामले की छानबीन की और संचालक से कड़ाई से पूछताछ की। इस संबंध में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी युवक मूल रूप से सासनी का रहने वाला है। वह अपने जीजा के कॉल सेंटर पर आता-जाता था। पड़ोस में रहने वाली लड़की हर रोज कॉल सेंटर से गुजरती थी। इसी दौरान उसकी उम्र में कई साल बड़े आरोपी युवक से दोस्ती हो गई। दोनाें कॉल सेंटर पर मिलने लगे। पुलिस के मुताबिक लड़की के मां-बाप को दोनों के प्रेम संबंधों का पता चल गया था। उन्होंने सख्ती कर लड़की के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। चंद रोज पहले मौका देखकर लड़की घर से निकल आई और आरोपी से मिलने कॉल सेंटर पर पहुंच गई। यहां से लड़का उसे अपने साथ ले गया। एसओ राजेश्वर प्रसाद त्यागी के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर कई लोगों से पूछताछ की गई है। आरोपी कॉल सेंटर संचालक का साला है और यहां उसका ज्यादा आना-जाना था। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed