फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Running car fire, children and children survivors

दौड़ती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

Wed, 06 Sep 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)। Updated Wed, 06 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Running car fire, children and children survivors
आग - फोटो : Amar Ujala
आगरा रोड स्थित ग्राम बरौस के समीप आगरा की ओर से आ रही एक कार बुधवार की देर रात एकाएक धू-धूकर जल उठी। गनीमत यह रही कि उसमें सवार लोग बोनट में से धुआं निकलते देखकर उसे किनारे खड़ी कर उतर गए।
विज्ञापन


फीरोजाबाद के आर्य नगर निवासी शंकर श्रीवास्तव खंदारी आगरा निवासी सतीश सिंघल के साथ स्विफ्ट कार से आगरा से सादाबाद के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार टोल प्लाजा पार करके सादाबाद की ओर बढ़ी तो अचानक उनकी कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन


धुआं निकलते देख चालक ने कार को गांव बरौस पर सड़क किनारे खड़ा किया और तुरंत खिड़की खोलकर नीचे उतर गए। कार में अचानक आग लग गई और कार धू-धूकर जलने लगी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि यह दोनों लोग आगरा से सादाबाद के लिए आ रहे थे और अपने एक मित्र की गाड़ी सादाबाद के लिए लेकर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed