फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rundi bike car , two serious

कार ने रौंदी बाइक, दो गंभीर

Thu, 18 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। लहरा बाईपास पर गुरुवार सुबह नौ बजे आगरा की ओर से आ रही सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार ने एक बाइक को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार के बंपर में फंसी बाइक को घसीटते हुए दो किलोमीटर तक ले गए। नहर के पास उन्होंने बाइक को कार से अलग किया। सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी दे रही हाथरस गेट पुलिस ने पार्किंग में क्षतिग्रस्त कार को देख लिया और अपने कब्जे में ले लिया। कार पर सपा का झंडा लगा हुआ है। यह कार इटावा की बताई जा रही है। कार छोड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों पर कई सपा नेताओं के फोन भी पहुंचे हैं। 

गांव खोंड़ा हजारी निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र रामगोपाल और संतोष पुत्र परसादी लाल निवासी गांव बैजला, अलीगढ़ एक बाइक पर मड़राक में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस 108 से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सिर में गहरी चोट होने पर संतोष को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लक्ष्मीनारायण के पिता रामगोपाल ने थाना हाथरस गेट पुलिस को चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दे दी है। पुलिस कार को थाने ले आई है। थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें फोन कर एक व्यक्ति ने कहा कि वह सपा के जनप्रतिनिधि हैं। पुलिस के मुताबिक यह कार इटावा के एक कॉलेज के प्रिंसिपल की बताई जा रही है। एसओ राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि कार को कब्जे में लेने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश भी की गई, लेकिन कोई भी आरोपी सीएम के कार्यक्रम स्थल से बाहर नहीं आया और न ही किसी ने इस कार पर अपना दावा किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed