फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Robbery bag full of 59 thousand rupees

59 हजार रुपयों से भरा थैला लूटा

Mon, 28 Aug 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सासनी हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो सासनी हाथरस।  Updated Mon, 28 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
 Robbery bag full of 59 thousand rupees
loot demo pic
पशु पैठ से लौट रहे बकरों के कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने गांव जसराना की बंबे की पुलिया के निकट 59 हजार रुपयों से भरा थैला लूट लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली सासनी में दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के थाना विजयगढ़ निवासी नाजिम पुत्र साबिर ने बताया कि वह बकरों का कारोबार करते हैं। सोमवार की सुबह वह अपने दोस्त के साथ मोपेड से जसराना रोड स्थित अलीगढ़ जिले के इगलास क्षेत्र के गांव घंटरबाग की पैठ में बकरे खरीदने गए थे। वहां सौदा नहीं पटा तो वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में गांव जसराना के पास बंबे की पुलिया पर नाजिम और उनका दोस्त पप्पू मोपेड को रोककर लघुशंका करने लगे। तभी वहां बाइक सवार तीन बदमाश आ गए और उनकी मोपेड पर टंगा थैला ले गए। व्यापारी की मानें तो थैले में 59 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी था। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली सासनी पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी करवाई, लेकिन उनका कुछ अता-पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छिनैती करने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
- डीके सिसौदिया, प्रभारी निरीक्षक सासनी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed