{"_id":"6ae10468412533e70601fecc","slug":"locked-himself-in-a-room-with-his-girlfriends-dead-body-for-an-hour-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-171116-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक घंटे तक प्रेमिका के लाश के साथ कमरे में खुद को रखा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक घंटे तक प्रेमिका के लाश के साथ कमरे में खुद को रखा बंद
विज्ञापन
गांव में जुटी पुलिस और लोग और रोती हुई मृतिका की मां।
-नाराज लोगों ने फाटक तोड़कर युवक को निकाला बाहर किया अधमरा
-एक दिन पहले प्रेमी के परिजन पहुंचे थे घर, समझाने के बाद नहीं मानी रोशनी
-बंगलूरू से लौटकर छत के रास्ते दूसरी मंजिल पर पहुंचा युवक ने दिया घटना को अंजाम
हाटा/मथौली। प्रेम प्रसंग में तनाव के बीच एक दिन पहले प्रेमी के परिजन युवती के घर पहुंचे थे। उन्होंने युवती के माता-पिता से उसे समझाने को कहा था। अगले ही दिन मंगलवार रात बंगलूरू से लौटे युवक ने कथित तौर पर प्रेमिका के कमरे में घुसकर चाकू से गला रेत दिया। आरोपी ने प्रेमिका के लाश के साथ कमरे में खुद को एक घंटे तक बंद रखा था। परिजन के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने दरवाजा तोड़ा तो खून से लथपथ युवती को देख दंग रह गए। नाराज लोगों ने युवक को अधमरा कर दिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। रोशनी के परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम आरोपी सुजीत छत के रास्ते मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचा और युवती के कमरे में दाखिल हो गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद चाकू से हमला कर रोशनी का गला रेत दिया।
चीख सुनकर परिवार के लोग कमरे तक पहुंचे, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण अंदर नहीं जा सके। जब तक दरवाजा खोला गया, रोशनी की मौत हो चुकी थी। युवती के परिजन ने बताया कि घटना से एक दिन पहले सुजीत की मां, पिता और बहन रोशनी के घर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि रोशनी ने बंगलूरू में काम कर रहे सुजीत को फोन कर बुलाया था। इस दौरान उन्होंने युवती के माता-पिता से उसे समझाने की बात कही थी। इसके अगले ही दिन हुई हत्या की घटना ने मामले को गंभीर बना दिया है। हालांकि, एक दिन पहले हुई इस बातचीत और हत्या के बीच संबंध को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दरवाजा तोड़कर निकाला, पुलिस ने संभाली स्थिति
वारदात के बाद कमरे में बंद आरोपी को निकालने के लिए ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। बाहर आते ही लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। रोशनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी, एएसपी, सीओ और कई थानों की पुलिस गांव पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी ली और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
मेरी नहीं होगी तो दूसरे की नहीं होने दूंगा....
सूत्रों की मानें तो युवक का युवती के घर आना-जाना भी था। बीच में दोनों की शादी करने के लिए परिजन राजी हो गए थे, लेकिन युवती के परिजन शादी कहीं और तय कर दिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि पांच साल से शादी के लिए युवती के घर वाले हामी भरते थे, लेकिन बाद में मुकर जाते थे, उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दिए थे, जब वह मेरी नहीं होगी तो दूसरे की नहीं होने देंगे, यही बात दिमाग में आई और बंगलूरू से आकर उसकी हत्या कर दिया। युवती के पिता सऊदी अरब रहते हैं, घर पर अपनी मां और भाई के साथ युवती रहती थी।
वर्जन
युवती अपने मां, भाई के साथ घर पर रहती है। अभी तक की जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। युवती की शादी दूसरे जगह तय थी, यह युवक को पसंद नहीं था। हालांकि अन्य पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। युवती का मामा आया है। वह अपने रिश्तेदारों से बात कर रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर