{"_id":"5772c40d4f1c1bc97379c297","slug":"road-holdup-for-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड होल्डअप कर मोबाइल-नकदी लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड होल्डअप कर मोबाइल-नकदी लूटे
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। विजयगढ़-सासनी संपर्क मार्ग पर सोमवार देर रात ग्राम नगला पतुआ से पहले बदमाशों ने सड़क पर अवरोध कर उसे कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने राहगीराें से जमकर लूटपाट की। इसकी जानकारी पर कुछ राहगीर वापस लौट गए। बदमाशों की दुस्साहसिक वारदात से जनता में भय व्याप्त है। पुलिस घटना की पुष्टि की है।
ग्राम नगला पतुआ निवासी रूपेश पुत्र राज किशोर शर्मा व धनंजय कुमार सोमवार शाम अपने निजी कार्य से सासनी आए थे। देर रात दोनों सासनी से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। गांव से पहले विजयगढ़-सासनी संपर्क मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने पेड़ काटकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया था, जैसे ही बाइक घटना स्थल पर पहुंची सड़क पर पेड़ पड़ा देखकर बाइक रोकी। वैसी ही आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने दोनों पर कब्जा कर लिया।
दोनों के मोबाइल और एक हजार की नकदी लूट ली। अन्य राहगीरों को सड़क अवरुद्ध होने की जानकारी हुई तो वह वापस लौट गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस पहुंचते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना की छानबीन की जा रही है।