फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Revealed: Husband murdered with lover

खुलासा: प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Mon, 18 Jun 2018 11:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ,सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ,सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Mon, 18 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Husband murdered with lover
आरोपी महिला। - फोटो : Amar Ujala
 गांव कदमपुर में तीन दिन पहले हुई महेंद्र सिंह की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। उसका कहना है कि पत्नी गुड्डी देवी ने प्रेमी अजय के साथ मिलकर महेंद्र की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद उसका शव दोनों ने शौचालय में रख दिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसने महेंद्र के ही कहने पर पैसे ऐंठने के लिए उसके दोस्त के साथ संबंध बनाए थे। अब महेंद्र इसका विरोध कर रहा था। कोतवाल मनोज शर्मा के अनुसार महिला गुड्डी देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया है कि 14 साल पहले गुड्डी की शादी महेंद्र से हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं जिनमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र 13 वर्ष है। कुछ वर्ष पहले महेंद्र सिंह, अलीगढ़ के अकराबाद  थानाक्षेत्र के गांव टुआमई निवासी अजय पुत्र दुर्जन सिंह के साथ आया था। उसने उसने गुड्डी को बताया कि अजय उसका खास दोस्त है तथा उसका पूरा ध्यान रखे। इधर महेंद्र ने गुड्डी को सिखाया कि वह अजय को प्रेम जाल में फंसा ले और पैसे ऐंठे। महेंद्र अक्सर अजय के साथ बैठकर शराब पीता था। इसी दौरान अजय के गुड्डी के साथ प्रेम संबंध हो गए। गुड्डी ने अजय से 30 हजार रुपये भी लिए। इसके बाद उसने कई बार अजय से रुपये मांगे जो उसे मिलते गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कुछ समय बाद अजय भी समझ गया कि पति-पत्नी मिलकर उसके साथ खेल कर रहे हैं। उसने कुछ माह से पैसे देने बंद कर दिए। इधर महेंद्र ने गुड्डी पर दबाव बनाया कि वह अजय से संबंध खत्म कर दे। गुड्डी ने इनकार किया तो महेंद्र ने उसको पीटना शुरू कर दिया। जब गुड्डी की ज्यादा पिटाई हुई तो उसने अजय के साथ मिलकर महेंद्र को मारने की योजना बना डाली। इसी योजना के तहत उसने तीन दिन पूर्व अजय को फोन करके गांव में बुला लिया। अजय अपने गांव के ही विपिन के साथ कदमपुर आ गया। महेंद्र ने अजय और विपिन के साथ शराब पी।

उसके बाद गुड्डी महेंद्र को कमरे में ले गई। यहां अजय ने अपने दोस्त विपिन के साथ मिलकर महेंद्र का गला दबाया। गुड्डी ने उसके पैर जकड़ लिए। महेंद्र को मौत के घाट उतार देने के बाद तीनों ने उसका शव शौचालय में डाल दिया। महेंद्र की सबसे बड़ी बेटी तुलसी ने पूरा घटनाक्रम देख लिया लेकिन उसे धमकी देकर शांत करा दिया गया। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि अगसौली स्टेशन से गुड्डी देवी को उस समय गिरफ्तार लिया था, जब वह अजय से मिलने जा रही थी। उसे चिकित्सीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed