{"_id":"5b0d9d154f1c1b8c6e8b548e","slug":"retired-army-man-molest-neighbor-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी ने अकेला देख पड़ोसन को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी ने अकेला देख पड़ोसन को दबोचा
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Wed, 30 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
molest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसी रिटायर्ड फौजी पर घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर परिजनों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी गजेंद्र फौजी उसका पड़ोसी है और उसका पूरे मोहल्ले में आतंक है। वह अक्सर नशे में रहता है। 25 मई की दोपहर महिला घर में अपनी चार साल की बेटी के साथ मौजूद थी। उसकी सास पड़ोस में गई हुई थीं। आरोप है कि नशे में धुत गजेंद्र पीड़िता के घर में घुस आया और उसे पकड़ लिया।
आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी सास और पड़ोस में रहने वाले दूसरे लोग आ गए। लोगों के विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित महिला, उसकी सास और दूसरी महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में महिलाएं घायल हो गईं। जब तक मोहल्ले के दूसरे लोग इकट्ठे हो पाते, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के पास लाइसेंसी बंदूक है। वह अक्सर अपनी बंदूक निकालकर लोगों को धमकाता-डराता है। बंदूक से मारने की धमकी देता है। मोहल्ले में आरोपी का आतंक है।