फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report will be against policemen

पुलिसकर्मियों के विरुद्ध होगी रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 Dec 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 06 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report will be against policemen
डेमो इमेज
दबिश के दौरान घरवालों से मारपीट व तोड़फोड़ करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। पीड़िता ने जब थाने में शिकायत की तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर पीड़िता ने घर में तांडव मचाने, लूटपाट और मारपीट करने का पुलिसकर्मियों पर आरोप लगातेहुए अदालत में गुहार लगाई। हाल ही में अदालत ने 18 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है। इनमें से ज्यादातर हाथरस एसओजी और सादाबाद थाने  के पुलिसकर्मी हैं। पीड़िता फिरोजाबाद जिले के रामनगर की रहने वाली है।
विज्ञापन


  फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा के गांव रामनगर निवासी कांतादेवी पत्नी रामलखन ने  विशेष सत्र न्यायाधीश को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा कि बीती सात अक्तूबर की शाम हथियारों से लैस डेढ़ दर्जन युवक गालीगलौज करते हुए उनके घर में घुस गए।कुछ युवक पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। विरोध पर युवकों ने महिलाओं के साथ मारपीट की थी। आरोपी घर में तांडव मचाने के बाद बक्से व अलमारी तोड़कर एक सोने की चेन, दो अंगूठी, कानों की झुमकी, एक जोड़ी पायल, बारह हजार रुपये व अन्य सामान लूट ले गए। 
विज्ञापन


  लूटपाट के दौरान वर्दीधारियों ने परिजनों को झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी थी। पीड़िता ने कहा है कि लूटपाट करने वाले सादाबाद थाने के सिपाही व दरोगा थे। मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने आरोप लगाते   हुए कहा था कि वारदात के एक दिन बाद पुलिस ने चचिया ससुर केदार सिंह को सादाबाद क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री          का संचालक दर्शाते हुए फरार   दिखा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  कोर्ट ने टूंडला पुलिस को सादाबाद थाने के एसआइ विपिन यादव, रामगोपाल व सुधीर राघव, आरक्षी आदित्य कुमार, उपेन्द्र कुमार, भूपेंद्र कुमार एवं फीरोजाबाद क्राइम ब्रांच टीम तथा सात-आठ अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध लूट, गाली-गलौजव मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगन्नाथ सिंह का कहना है कि न्यायालय का आदेश प्राप्त हो  गया है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed