{"_id":"59f373794f1c1bee688b7cbe","slug":"raberry-at-bjp-leader-house-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शंकरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गुरुवार देर रात करीब दो बजे एक भाजपा नेता के घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने भाजपा नेता, उनकी पत्नी और मां के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें एक कमरे में हाथ-पैर और मुंह बांधकर डाल दिया। बदमाशों ने घर में रखी हजारों की नकदी और लाखों के जेवरात लूट लिए। बदमाश यहां से लाइसेंसी बंदूक भी लूटकर ले गए।
डकैती के बाद गांव से जा रहे बदमाशों पर एक ग्रामीण की नजर पड़ गई तो बदमाशों ने उसे भी बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर जांच-पड़ताल के लिए सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह और एएसपी अरविंद कुमार पहुंचे। एसओजी के अलावा डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया।
गांव शंकरपुर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष फतह सिंह का घर है। फतह सिंह के मुताबिक गुरुवार रात को घर के कुछ सदस्य एक अन्य कमरे में गहरी नींद सो रहे थे। वह, उनकी पत्नी प्रवेश और मां किशन प्यारी एक दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान सात-आठ बदमाश छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने चेहरे ढकने के लिए मंकी कैप पहने हुई थी। घर के अंदर आते ही बदमाशों ने हथियार निकालकर फतह सिंह और दूसरे परिजनों पर तान दिए।
विज्ञापन
बदमाश परिजनों को फतह सिंह और उनकी प्रवेश को पीटते हुए कमरे के अंदरूनी हिस्से में ले गए और उनसे अलमारियों की चाबियां छीन लीं। बदमाशों ने वृद्धा किशन प्यारी की उम्र का भी लिहाज नहीं किया और उनके साथ भी मारपीट की। बदमाशों की धमकी और मारपीट से सहमे परिजनों को कमरे में बंधक बनाकर रखा गया जबकि कुछ बदमाश घर खंगालने में लग गए। बदमाशों को घर में रखे 13 हजार रुपये और कीमती कपड़ों के अलावा लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी हाथ लग गए। इसके अलावा बदमाशों को फतेह सिंह की लाइसेंसी बंदूक भी नजर आ गई और वह उसे भी उठाकर ले गए।
काफी देर तक लूटपाट करने के बाद आरोपी परिजनों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर गांव से बाहर निकल गए। इसी दौरान गांव में सरकारी नल पर पानी भर रहे 50 वर्षीय राधेश्याम की नजर उन पर पड़ गई। इससे पहले राधेश्याम कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें भी जमकर पीटना शुरू कर दिया। राधेश्याम को लहूलुहान करने के बाद उन्हें पशुओं के घेर में डालकर आरोपी भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद फतह सिंह ने हिम्मत कर पुलिस को सूचना दी।
डकैती की एक के बाद एक वारदात से अधिकारियों में खलबली मच गई। रात में ही सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुुंच गए। आसपास के थानाें की पुलिस को रात में ही अलर्ट कर दिया गया। शुक्रवार सुबह एएसपी अरविंद कुमार और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। फतह सिंह को सांत्वना देने विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और भाजपा नेता प्रमोद मदनावत भी शंकरपुर पहुंचे। पुलिस आरोपियों को जल्द दबोचने की बात कह रही है। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक सात-आठ अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
डकैती की चौथी वारदात से खलबली
हाथरस। बीते तीन सप्ताह में डकैती की यह चौथी वारदात है। सासनी में डकैती के बाद हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कुंडा में बदमाशों ने एक घर पर धावा बोला था और एक शख्स के सिर पर हथौड़ा भी दे मारा था। इसके बाद हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई और अब शंकरपुर में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। सभी वारदातों में बदमाशों की संख्या पांच से ज्यादा थी और उन्होंने धावा बोलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया लेकिन पुलिस ने शंकरपुर के मामले को छोड़कर बाकी सभी मामलों को बलपूर्वक चोरी या लूट की धाराओं में दर्ज किया है।