फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Punjab's Rice Mill owner fraud 10 million people, arrested

पंजाब की राइस मिल मालिक ने एक करोड़ हड़पे, गिरफ्तार 

Thu, 07 Jun 2018 11:24 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Thu, 07 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
 Punjab's Rice Mill owner fraud 10 million people, arrested
nasa fraud
पंजाब की मशहूर बजाज राइस मिल के मालिक ने शहर के एक थोक कारोबारी की एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर राइस मिल मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर थाना हाथरस गेट पुलिस उसको चंडीगढ़ में एक रिश्तेदार के घर से दबोचकर यहां ले आई। मिल मालिक का कहना है कि भारी घाटे के कारण वह बकाया धन नहीं चुका पा रहा है। आरोपी के ससुराली भी यहां आ गए और समझौता कराने में लगे रहे।
विज्ञापन


अनाज मंडी के आढ़ती और धान कारोबारी राजेंद्र कुमार ने पुलिस से शिकायत की थी कि साल 2013, 2014 और 2015 में उसने पंजाब के जलालाबाद जिले में मौजूद देश की जानी मानी चावल निर्यातक कंपनी बजाज राइस प्राइवेट लिमिटेड को करोड़ों रुपये कीमत का धान भेजा था। कंपनी ने धान का कुछ भुगतान कर दिया और एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम देने से इंकार कर दिया। इसके बाद से ही राजेंद्र कुमार कंपनी के लोगों के संपर्क में थे।
विज्ञापन


भुगतान पाने की हर कोशिश विफल होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए कारोबारी साहिल बजाज का कहना है कि तीन साल पहले आई मंदी में उनकी फर्म को तगड़ा नुकसान हुआ। ऊंचे भाव पर खरीदे गए धान को मिल में प्रोसेसिंग के बाद सस्ते दामों पर बेचना पड़ा। तगड़े आर्थिक नुकसान के कारण कंपनी धान का पूरा भुगतान नहीं कर सकी और बैंक क र्ज भी नहीं चुका सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल के मुताबिक बैंक ने उनकी मिल और घर पर भी ताले लगा दिए हैं। कंपनी के दिवालिया होने के कारण वह भुगतान करने की हालत में नहीं हैं। साहिल ने बताया कि कर्जदारों से बचने के लिए वह रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2017 में जलालाबाद में ही उनके पिता की कार को बस ने रौंद दिया था। हादसे में पिता श्रीकृष्ण बजाज की मौत के बाद वह गहरे आर्थिक संकट में फंस चुके हैं। साहिल की गिरफ्तारी के बाद उसके सिरसा, हरियाणा निवासी ससुराली भी थाना हाथरस गेट पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात भी चल रही थी। वहीं उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed