{"_id":"576d78b44f1c1bef58b493d1","slug":"public-beat-lineman-due-to-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली जाने से गुस्साए लोगाें ने लाइनमैन के दांत तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली जाने से गुस्साए लोगाें ने लाइनमैन के दांत तोड़े
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। इन-दिनों बत्ती गुल होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटौती के अलावा छोटे-बड़े फॉल्ट से भी कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बत्ती का गुल रहना अब आम बात हो गई है। गुरुवार रात को कांशीराम कॉलोनी में बिजली गुल होने पर वहां फॉल्ट को ठीक करने पहुंचे लाइनमैन को लोगों ने घेर लिया। दो युवक अपना आपा खो बैठे और उन्होंने मारपीट कर लाइनमैन के दांत तोड़ दिए। इस मामले की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की गई है।
लाइनमैन प्रदीप सैनी का कहना है कि वह फॉल्ट ठीक करने गया था। दो युवकों ने मोहल्ले में रंग जमाने के लिए उसे पीट दिया। मुंह पर किए गए प्रहारों के कारण उसे दांत टूट गए। मारपीट की सूचना पर विद्युत विभाग के जेई विनोद तोमर और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कर्मचारी शुक्रवार सुबह सदर कोतवाली पहुंचे और शिकायत की।
कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवकों का कहना है कि कई घंटे से बिजली नहीं आने से टाउनशिप के लोग परेशान थे। क ई बार फोन मिलाने पर लाइनमैन पहुंचा था, जिससे लोगों का पारा चढ़ गया था। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।