फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Principal couple break into house lock, steal millions

प्रिंसिपल दंपती के घर के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Wed, 30 May 2018 12:04 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 30 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Principal couple break into house lock, steal millions
theft - फोटो : Amar Ujala
 पुलिस की देर रात गश्त के बावजूद आगरा रोड इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने विभव नगर कॉलोनी में सोमवार रात एक प्रिंसिपल दंपति के ताला बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिजनों को मंगलवार सुबह चोरी का पता चला। कोतवाली पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विभव नगर कॉलोनी में बघना स्थित राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश का घर है। उनकी पत्नी रेखा सिंह शहर के रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य हैं। सोमवार को डॉ. मुकेश को किसी जरूरी कार्य से मुरादाबाद जाना पड़ा। डॉ. मुकेश के मुताबिक उन्हें शाम तक मुरादाबाद से लौटना था, लेकिन किसी कारणवश उन्हें रात में रुकना पड़ गया। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया और मेन गेट के ताले तोडने के बाद घर के कमरों के ताले तोड़कर वह जेवरातों की अलमारियों तक पहुंच गए।
विज्ञापन


अलमारियों में रखी तमाम सोने की अंगूठी, चेन, चूडिय़ों और गले के हारों के अलावा चोरों ने 45 हजार की नकदी, तमाम महंगी साडिय़ां और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह तड़के पड़ोसियों ने डॉ. मुकेश को चोरी की सूचना दी। डॉ. मुकेश के हाथरस पहुंचने पर शहर कोतवाली पुलिस छानबीन को मौके पर पहुंची। डॉ. मुकेश ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि वह जल्द चोरी का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed