फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police told the policemen Problems

एसपी को पुलिसकर्मियों ने बताईं समस्याएं

Sat, 02 Jul 2016 11:24 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police told the policemen Problems
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। पुलिस लाइन में शनिवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण मौके पर किया गया। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को डीजीपी के आदेशों से अवगत भी कराया गया।
विज्ञापन


अपराध की रोकथाम में दिन रात एक करने वाली पुलिस के सामने हर रोज तमाम तरह की समस्याएं आती हैं। दर्जनाें मामलों की विवेचना और हर रोज के झगड़ों-फसाद से निपटने में पूरा समय बीत जाता है और अपनी समस्याओं के लिए पुलिसकर्मियों को समय ही नहीं मिलता। सैनिक सम्मेलन का आयोजन इसीलिए किया जाता है ताकि समय निकालकर पुलिसकर्मी एक मंच पर आ सकें और अधिकारियों को अपनी समस्याएं बता सकें। शनिवार को आयोजित सम्मेलन में ज्यादातर पुलिस कर्मियों ने अपनी वेतन वृद्धि, प्रमोशन, छुट्टियों आदि से संबंधित समस्याओं को सामने रखा। एसपी अजयपाल शर्मा ने मौके पर ही इन समस्याओं का निस्तारण कराया। इस दौरान एएसपी राम मूरत यादव, सीओ डीके बालियान, नरेंद्र देव, सुधीर कुमार त्यागी व प्रीति सिंह के अलावा सभी थानों के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed