{"_id":"57093c7c4f1c1bd428c810cb","slug":"police-students-will-become-friends-get-aikard","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मित्र बनेंगी छात्राएं, मिलेगा आईकार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की मित्र बनेंगी छात्राएं, मिलेगा आईकार्ड
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज जागरूकता अभियान में शामिल छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ रोकने के लिए पुलिस ने छात्राओं को ही जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक कॉलेज में दस छात्राओं को पुलिस मित्र के रूप में चिह्नित किया जाएगा जिन्हें पुलिस की ओर से आईकार्ड भी दिया जाएगा। पुलिस की सोच है कि छात्राएं अपनी साथी छात्राओं को अपने साथ हुई छेड़छाड़ की बात आसानी से बता सकती हैं, जबकि पुलिस से शिकायत करने या बताने में उन्हें संकोच हो सकता है।
सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज देवीनगर रोड हाथरस जंक्शन में सीओ सिटी प्रीति सिंह, हाथरस महिला थाना एसओ सुधा सिंह, हाथरस जंक्शन कोतवाली एसओ अखिलेश त्रिपाठी एवं एसआई ज्योति सिंह ने छात्राओं एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन के प्रति छात्राओं को जागरुक किया। इस निशुल्क हेल्पलाइन नंबर पर छात्राएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। इस नंबर पर कॉल करने वाली छात्रा की पहचान गोपनीय रखी जाएगा, उसे थाने में भी नहीं बुलाया जाएगा। इस मौके पर कॉलेज निदेशक तरुण विजय सेंगर से विद्यालय में छात्राओं के लिए एक गोपनीय रजिस्टर रखने के लिए कहा, जिसमें कोई भी छात्रा अपनी शिकायत दर्ज कर सके। पहले कॉलेज स्तर पर उस शिकायत का निवारण किया जाएगा। अगर विद्यालय स्तर से निवारण नहीं हो पा रहा तो कॉलेज प्रशासन तुरन्त पुलिस को सूचना करे। जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय में 10 पुलिस मित्र बनाने के लिए छात्राओं का चयन किया जाय जो इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सके। चयन के बाद छात्राओं को पुलिस मित्र का आईडीकार्ड दिया जाएगा, जिससे छात्राओं के उत्पीड़न पर विराम लगेगा।
आईजी सिकेरा को भेजा जाएगा बुलावा
हाथरस। सीओ ने बताया कि अगले हफ्ते से शुरू हो रहे महिला सुरक्षा सप्ताह पर जिले भर में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला सुरक्षा के आईजी नवनीत सिकेरा को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। हेल्प लाइन नंबर 1091 को हर जिले के कंट्रोल रूम में अलग से मौजूद रहेगा। जिले के कं ट्रोल रूम में जल्द इस हेल्प लाइन नंबर पर पीड़िता सीधे शिकायत कर सकेगी।