फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police cought a truck of cows, 9 killed

गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, नौ की मौत

Tue, 19 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,हाथरस
ब्यूराे/अमर उजाला,हाथरस Updated Tue, 19 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
police cought a truck of cows, 9 killed
पुलस ने पकड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। चंदपा थाने से कुछ दूरी पर सोमवार तड़के कुछ पशु चोर पकड़े जाने के डर से 38 गोवंश से भरे दस टायरा ट्रक को खड़ाकर भाग गए। पुलिस ने जब पूरी तरह तिरपाल से ढके हुए ट्रक को खोला तो अंदर मवेशियों की हालत देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। आठ गोवंश के अलावा एक का गर्भस्थ बच्चा भी मृत पाया गया। बाकी सभी की हालत भी बेहद दयनीय थी। सभी गायों को इगलास रोड स्थित बालाजी गौ अस्पताल लाया गया। यहां मृत गोवंश को पुलिस ने दफना दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाने पर चेकिंग के लिए पुलिस की जीप खड़ी होने की जानकारी मवेशी चोरों को लग गई थी, जबकि ट्रक के पीछे मोबाइल पुलिस की मौजूदगी से मवेशी चोरों का हौसला जवाब दे गया और वह भाग गए। चोरों ने ट्रक को दो हिस्सों में बांटा हुआ था। ऊपर के हिस्से में कम वजन वाले गोवंश को रखा था और नीचे के हिस्से में ज्यादा वजन के गाय और सांड़ भूसे की तरह भरे हुए थे।
विज्ञापन


इनके पैर बांधे गए थे, जिससे यह हिल भी नहीं पा रहे थे और बेहद कम जगह होने के कारण खड़े रहने को मजबूर थे। कम जगह में ज्यादा मवेशियों को ठूंसे जाने के कारण ही दम घुटने से गोवंश की मौत हुई। सभी पशुओं के पिछले हिस्से में कोई दवा लगाई गई थी, जिससे सभी पशु बेजान से हो गए थे। बालाजी गौ अस्पताल के संचालक कन्हैयालाल ने बताया कि गर्भवती गाय और उसके नवजात बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में घायल गोवंश के मवेशियों का उपचार किया जा रहा है वहीं मृत गाय, बछड़े और सांड़ों को दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed