फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police collecting facts in the Harsh Firing Case

हर्ष फायरिंग प्रकरण में तथ्य जुटा रही पुलिस

Sun, 21 Oct 2018 01:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 21 Oct 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police collecting facts in the Harsh Firing Case
घायल मीडिया कर्मी विनोद शर्मा का उसके घर पर हाल जानते सपा नेता रामनारायन काके व अन्य सपाई। - फोटो : Amar Ujala
 आरएसए के शस्त्रपूजन कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के मामले में अब पुलिस तथ्य जुटाने में लगी है। इसकी मुख्य वजह यह है कि प्रशासन ने लाइसेंसी असलाह के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई का मसला थाना पुलिस की आख्या पर टाल दिया है।
विज्ञापन


इधर, घायल मीडियाकर्मी विनोद को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी उसकी ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पूरे दिन उसका हाल-चाल पूछने वालों का तांता लगा रहा। वहीं एसपी  का कहना है कि इस मामले में विवेचना में घायल के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विजयादशमी के पर्व पर जब बागला इंटर कॉलेज में आरएसएस का शस्त्रपूजन कार्यक्रम था तो वहां जमकर हर्ष फायरिंग भी हुई थी। इसमें विधायक हरिशंकर माहौर के बेटे दिनेश पर हर्ष फायरिंग करने का आरोप है। बताते हैं कि उसी दौरान रायफल की मैग्जीन का कवर व अन्य कलपुर्जे फट गए थे। इसमें विधायक का पुत्र दिनेश तो घायल हुआ ही था, साथ ही मीडियाकर्मी विनोद भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया था। वहां उसके गले का आपरेशन हुआ था। रात्रि में ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इधर, इस मामले में थाना हाथरस गेट पुलिस ने अपनी ओर से दो मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें एक मुकदमे में दिनेश पर फायरिंग करने का आरोप है तो दूसरे मुकदमे में उस व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है , जिसका असलाह दिनेश ने इस्तेमाल किया था। अब मुकदमे दर्ज होने के बाद जब शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की बात आई है तो जिला प्रशासन ने इसे पुलिस प्रशासन की आख्या पर टाल दिया है। ऐसे में पुलिस घटना को लेकर तथ्य एकत्रित करने में जुटी है।


हालांकि अभी तक पुलिस ने वह रायफल जब्त नहीं की है, जिसका हर्ष फायरिंग में प्रयोग किया था। वैसे खुफिया तंत्र उन लोगों के नाम एकत्रित कर रहा है, जिन्होेेंने हर्ष फायरिंग कर कानून का उल्लंघन किया था। हाथरस गेट थाना कोतवाली प्रभारी योगेश सिरोही का कहना है कि विवेचना में तथ्य एकत्रित किए जा रहे हैं और उसी आधार पर लाइसेंस निरस्तीकरण व अगली कार्रवाई होगी। वहीं एसपी जयप्रकाश का कहना है कि घायल के बयान भी पुलिस दर्ज करेगी। वहीं मीडियाकर्मी विनोद के घर पर सपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण काके अन्य सपाइयों के साथ गए और मामले की जानकारी ली। सपाइयों ने आरएसएस द्वारा की गई हर्ष फायरिंग की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed