{"_id":"570fc1954f1c1bdf314a6ad0","slug":"poles-hit-by-matador-fired-killing-helper","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराकर पलटी मेटाडोर, हेल्पर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभे से टकराकर पलटी मेटाडोर, हेल्पर की मौत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। लहरा बाईपास पर गुरुवार सुबह एक खंभे से टकराकर मेटाडोर पलट गई। हादसे में जख्मी हेल्पर की उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबित चश्मदीदों ने बताया है कि मेटाडोर चालक ने रास्ते में किसी व्यक्ति के आने पर उसे बचाने की कोशिश की। इस प्रयास में मेटाडोर का संतुलन बिगड़ गया और वह विद्युत खंभे से जा टकराई। मेटाडोर हेल्पर के बैठने वाली साइड पर पलटी। हादसे में घायल चालक आमिर और हेल्पर आदिल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना हाथरस गेट के एसओ केपी सिंह के मुताबिक आदिल की मौत उपचार के दौरान हो गई है। उसका पोस्टमार्टम अलीगढ़ में ही कराया गया है।