फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Planing of Kidnaping

सर्राफा कारोबारी के अपहरण की रची थी साजिश

Thu, 02 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Thu, 02 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Planing of Kidnaping
अपहरण - फोटो : Getty
हाथरस। हतीसा पुल पर मुठभेड़ में पकड़े गए दो शातिर बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उन्होंने शहर के एक सर्राफा कारोबारी के अपहरण की साजिश रची थी। इससे 12 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की योजना थी। इतना ही नहीं मंगलवार की रात को वह अलीगढ़ से यहां एक कपड़ा व्यापारी से दो से ढाई लाख रुपये की लूट करने आए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों ही बदमाश बेहद शातिर हैं। एक पर आठ तो दूसरे पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ने हाल ही में की गई लूट की कई वारदातें कुबूल की हैं।
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट पर प्रेसवार्ता में एसओ केपी सिंह ने बताया कि शातिर बदमाश बंटी उर्फ विवेक पुत्र शंकरलाल निवासी इगलास और योगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गुरसैना, इगलास जूता व्यापारी शिवशंकर गुप्ता से लूट करने पहुंचने वाले दूसरे हरेंद्र गैंग के सदस्य हैं। इनके कब्जे से पुलिस को एक देशी पिस्टल, पांच कारतूस, एक तमंचा व दो मोटरसाइकिल मिली हैं। मालूम हो कि पुलिस ने मंगलवार रात हतीसा पुल पर शातिर बदमाशों को दबोचा था। मुठभेड़ में एसओ हाथरस गेट घायल हो गए थे जबकि बदमाश विवेक उर्फ बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन


लूट की कई वारदातें कबूलीं
केपी सिंह ने बताया कि आरोपियों ने हाल ही में 30 मई को इगलास क्षेत्र में भट्टे के पास सवा लाख रुपये की लूट की थी। 28 मई को खैर क्षेत्र खेड़ा सत्तू नहर पुल से बाइक और 30 हजार रुपये लूटे थे। 11 मई को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे पर सरसों के तेल से भरा केंटर लूटा था। हाथरस के कपड़ा व्यापारी से दो से ढाई लाख रुपये लूटने की योजना थी। दस से 12 लाख रुपये की फिरौती के लिए सर्राफा कारोबारी के अपहरण की योजना बनाई थी। 24 मई को जूता कारोबारी शिवशंकर गुप्ता से भी इन्होंने लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण के माहिर, लग चुका है गैंगस्टर
योगेंद्र पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण आदि के 15 मुकदमे दर्ज हैं। यह अपहरण का माहिर अपराधी बताया जाता है। केपी सिंह के मुताबिक खैर क्षेत्र में साल 2011 में एक मास्टर का अपहरण कर इसने आठ लाख रुपये की फिरौती ली थी। साल 2012 में मथुरा के महावन क्षेत्र में होटल मालिक का अपहरण कर 11 लाख रुपये की फिरौती वसूल की थी। इसने सबसे ज्यादा वारदात मथुरा में जमुनापार इलाके और राजस्थान के मथुरा से सटे इलाकाें और खैर क्षेत्र में की हैं। वहीं इसके साथी बंटी उर्फ विवेक ने सादाबाद में लूट की दो, महावन में एक, इगलास में दो, सासनी में एक और सहपऊ में लूट की एक वारदात कबूली है। इस अपराधी पर साल 2015 में सहपऊ पुलिस ने गैंगस्टर भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed