{"_id":"56f975a84f1c1bc31df00136","slug":"ots-registration-scramble-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस पंजीकरण को मारामारी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओटीएस पंजीकरण को मारामारी, हंगामा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
ओटीएस जमा करने के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। विद्युत विभाग की एक मुश्त समाधान योजना 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में इस योजना का लाभ लेने के लिए बिजली दफ्तरों पर ग्रामीण बकाएदारों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को मधुगढ़ी चौराहा स्थित विद्युत दफ्तर पर ओटीएस के पंजीकरण के लिए कई घंटे बाद भी नंबर नहीं आने पर बकाएदारों ने हंगामा किया। काफी देर तक वहां अव्यवस्था फैली रही।
ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के तहत ग्रामीण बकाएदारों को फुल सरचार्ज माफी के साथ विद्युत बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है। इसलिए इस योजना को समाप्त होने में अब सिर्फ दो दिन का वक्त शेष है। ऐसे में सोमवार को मधुगढ़ी चौराहा स्थित विद्युत कार्यालय पर सुबह से ही काफी संख्या में ग्रामीण बकाएदारों की भीड़ जुट गई। इन बकाएदारों को ओटीएस के तहत पंजीकरण कराना था, लेकिन जब सुबह से लाइन में लगने के बाद दोपहर तक नंबर नहीं आया तो बकाएदारों का सब्र जवाब दे गया। बकाएदारों ने जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। बकाएदारों का कहना था कि जब भीड़ अधिक है तो विभागीय अफसरों ने पंजीकरण के लिए काउंटरों की संख्या क्यों नहीं बढ़ाई है। अगर काउंटर की संख्या बढ़ जाए तो इस तरह कई कई घंटो तक लाइन में खड़ा होना नहीं पड़ेगा।