{"_id":"570a93654f1c1b4269c8116c","slug":"on-the-strength-of-miscreants-looted-pistol-bike-and-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक व मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक व मोबाइल
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद। मुरसान रोड़ पर निर्माणाधीन फायर ब्रिगेड स्टेशन के निकट रविवार दोपहर करीब 2 बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल को लूट लिया। इसके बाद बदमाश मुरसान की ओर भाग गए। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला हवेली (दयालबाग) निवासी लोकेंद्र सिंह पुत्र हरेश कुमार अपने चचेरे भाई नेत्रपाल के साथ अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए मुरसान क्षेत्र के गांव गोलनगर में अपनी काले रंग की पल्सर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह बीजलपुर चौराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशाें ने पहले चलती बाइक से उसका कॉलर पकड़ा और दूसरे ने तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रुकवा ली। उनमें से एक बदमाश उसकी बाइक व उसके मोबाइल को लूटकर ले गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर काफी छानबीन की। घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लोकेंद्र ने दर्ज करायी है। वहीं थाना प्रभारी महेशचंद्र यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है तथा घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।
विज्ञापन